Tonk: Sachin Pilot का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

टोंक। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव, छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं टोंक विधायक सचिन पायलट का पक्का बंधा, टोंक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सैयद सऊद सईदी के नेतृत्व में भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट का फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ अभिनंदन किया।

Indian National Congress के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के आगमन पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें गर्मजोशी से स्वागत किया।

गौरतलब है कि सचिन पायलट अपने दो दिवसीय दौरे पर टोंक विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ आमजन की समस्याएं भी सुनेंगे और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

(ब्योरो रिपोर्ट: रिफत अख्तर, टोंक)

Related Articles