प्रदेश बजट दिशाहीन और निराशाजनक: श्याम लाल बैरवा

केकड़ी/सरवाड़। प्रदेश सरकार के हालिया बजट को लेकर केकड़ी क्षेत्र में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरवाड़ के अध्यक्ष श्याम लाल बैरवा ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे आमजन के लिए निराशाजनक बताया।

इंडिया दस्तक न्यूज 24 के रिपोर्टर सरफराज गोरी से बातचीत में बैरवा ने कहा कि केकड़ी क्षेत्र के लोगों को इस बजट से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वे उम्मीदें पूरी नहीं हो सकीं। उनके अनुसार राज्य सरकार के इस बजट में आम आदमी के लिए ठोस राहत के प्रावधान नजर नहीं आते।

उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में युवा, मजदूर, किसान और महिलाओं के हितों की अनदेखी की गई है। महंगाई के इस दौर में जनता को किसी प्रकार की सीधी राहत नहीं मिली है। साथ ही युवाओं को रोजगार और नई भर्तियों को लेकर जो उम्मीद थी, वह भी इस बजट में स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देती।

श्याम लाल बैरवा ने कहा कि कुल मिलाकर यह बजट आमजन के साथ छलावा, दिशाहीन और पूर्णत: निराशाजनक है। उन्होंने सरकार से जनहित के मुद्दों पर पुनर्विचार करने और वास्तविक राहत देने की मांग की।

केकड़ी से ब्यूरो रिपोर्ट

Related Articles