कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष बने सलीमुद्दीन खान

टोंक: टोंक जिले के सलीम जनाब सलीमुद्दीन खान को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जिलेभर में खुशी का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे टोंक के लिए गौरव की बात बताया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सलीमुद्दीन खान लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं को उठाते रहे हैं। उनकी मेहनत और सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि सलीमुद्दीन खान अपने नए दायित्व को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए अल्पसंख्यक समाज की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और संगठन को और मजबूत करेंगे।

इस मौके पर कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

ब्यूरो रिपोर्ट: रिफत अख्तर, इंडिया दस्तक न्यूज 24

Related Articles