जयपुर में ‘स्त्री अनुशल्य–2026’ अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न

National Institute of Ayurveda, जयपुर में प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग विभाग तथा KAGOF के संयुक्त तत्वावधान में 24–25 अप्रैल 2026 को “स्त्री अनुशल्य–2026” विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन जोरावर सिंह गेट स्थित संस्थान परिसर में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य स्त्री रोग एवं प्रसूति तंत्र में पैरासर्जिकल प्रक्रियाओं के नवीन आयामों तथा वैश्विक दृष्टिकोण पर विचार-विमर्श करना रहा।

इस कार्यशाला में देश-विदेश से लगभग 260 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें नवीन अनुसंधान, क्लिनिकल अध्ययन एवं साक्ष्य-आधारित निष्कर्ष शामिल रहे। कार्यशाला में 8 राष्ट्रीय एवं 3 अंतर्राष्ट्रीय वक्ताओं ने महिलाओं से संबंधित विभिन्न रोगों एवं उनके निदान व उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

अंतर्राष्ट्रीय वक्ताओं में Kaumudi Karunagoda (श्रीलंका), Hridhya T Chandran (दुबई) तथा Rajesh Kanwar शामिल रहे।

कार्यशाला के दौरान रक्तमोक्षण, अग्निकर्म, विद्धकर्म, मर्म चिकित्सा एवं कपिंग थेरेपी की लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी कराई गई। इन प्रक्रियाओं का उपयोग गर्भाशय गांठ, एंडोमेट्रियोसिस, एडेनोमायोसिस, पीसीओएस, स्तन रोग, पीआईडी, हाइड्रोसाल्पिन्क्स एवं अन्य ग्रन्थि व अर्बुद संबंधी रोगों में उनके चिकित्सीय महत्व के साथ प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के कुलपति Sanjeev Sharma एवं अन्य अतिथियों द्वारा “SOP of Sthanik Chikitsa in Stree Roga and Prasuti Tantra” पुस्तक का विमोचन किया गया। कुलपति ने इसे आयुर्वेदिक प्रक्रियाओं के मानकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

विभागाध्यक्ष Bharati Kumaramangalam ने कहा कि इस प्रकार के अकादमिक आयोजन ज्ञान-विनिमय एवं अनुसंधान को प्रोत्साहित करते हैं तथा पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जोड़ने में सहायक सिद्ध होते हैं।

कार्यक्रम के अंतर्गत ई-स्मारिका का भी विमोचन किया गया, जिसमें चयनित शोध-पत्रों एवं उनके सारांशों का संकलन प्रस्तुत किया गया। कार्यशाला में प्रो. बी. पुष्पलता, प्रो. सुनीता सुमन, प्रो. ए. नीलिमा, डॉ. सोनू, डॉ. पूनम चौधरी, डॉ. ज्योत्सना ठाकुर, डॉ. नेहा दीक्षित सहित बड़ी संख्या में महिला चिकित्सकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Related Articles