Jaipur में जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण और ब्लॉक गठन को लेकर सोमवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर Ashish Kumar ने की, जिसमें जिले के सभी चार्ज जनगणना अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाग लिया।
बैठक में जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण के लिए ब्लॉक गठन, पर्यवेक्षी सर्किल गठन, चार्ज रजिस्टर तथा ग्राम और नगर से संबंधित तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे इसी सप्ताह ब्लॉक गठन, पर्यवेक्षी सर्किल गठन और चार्ज रजिस्टर से जुड़े सभी कार्य पूरे करें।
इस दौरान जिला कलेक्टर Dr. Jitendra Kumar Soni ने बताया कि 1 से 15 मई 2026 तक स्व-गणना और 16 मई से 14 जून 2026 तक मकान सूचीकरण का कार्य प्रस्तावित है। इसके लिए सभी विभागों को समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने अधिकारियों को कच्ची बस्तियों की पहचान, नमूना पंजीकरण प्रणाली तथा नगरीय निकायों में अपवृद्धि से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि जनगणना-2027 का कार्य निर्धारित समय पर सुचारू रूप से संपन्न हो सके।