जयपुर। आमेर थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता एक बार फिर सामने आई है। थाना आमेर में तैनात कॉन्स्टेबल गिरधारी लाल मीणा की सूझबूझ और तत्परता के चलते एक नागरिक का खोया हुआ मोबाइल कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया गया।
मोबाइल मिलने के बाद संबंधित नागरिक ने कॉन्स्टेबल गिरधारी लाल मीणा एवं संपूर्ण आमेर थाना पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि गिरधारी लाल मीणा की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और दक्षता पुलिस विभाग की सकारात्मक छवि को मजबूत करती है।
नागरिक ने बताया कि आमेर थाना पुलिस ने समय-समय पर यह साबित किया है कि आमजन की सुरक्षा, सहायता और विश्वास बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस प्रशासन ने हमेशा जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है।
उन्होंने इस सराहनीय कार्य के लिए कॉन्स्टेबल गिरधारी लाल मीणा और आमेर थाना पुलिस टीम को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी हैं।